Friday, December 16, 2011

तेरे इश्क ने मुझको जीना सिखा दिया


It's my painting
तेरे इश्क ने मुझको जीना सिखा दिया ,
राह मुस्किल थी पर चलना सिखा दिया |

कांटो भरी राह थी पर तेरे लिए चलना पड़ा ,
तेरे साथ ने इस राह को आसान बना दिया |

तेरे प्यार में मै इस कदर दीवाना हुआ ,
की तेरे सिवा मैंने सुब कुछ भुला दिया |

सुना था ज़िन्दगी का दूसरा नाम मोहब्बत है ,
और तेरे साथ ने ये एहसास करा दिया |

लाख मुश्किले आई मेरे रहो में ,
फिर भी तेरे विश्वास को ना डगमगाने दिया |

ज़माने की नज़र से बचा कर रखा तुझको ,
तेरे लिए अपनी मोहब्बत .. ज़माने से छुपा दिया |

फरमान कोई येशा सुना दे

फरमान कोई येशा सुना दे, 
निकल जाऊं मै तेरी जंजीरों से,
उलझ सी गई ज़िन्दगी मेरी, 
तेरे अनकहे सवालो से |

Friday, December 9, 2011

याद करता हूँ तुमहें

कभी तेरी वफ़ा को याद करता हूँ ,
कभी तेरी अदा को याद करता हूँ ,
टूटे हुए इस दिल की कसम ,
हर बार एक बेवफा को याद करता हूँ |

कभी तेरी मुस्कान को याद करता हूँ ,
कभी तेरी पहचान को याद करता हूँ ,
मेरी ज़िन्दगी की तन्हाइयों की कसम ,
हर बार एक अंजान को याद करता हूँ |

कभी तेरी जुल्फों को याद करता हूँ ,
कभी तेरी नगमो को याद करता हूँ ,
आप के साथ गुजरे हर पल की कसम ,
 हर बार तेरी कसमो को याद करता हूँ |

कभी तेरी बातो को याद करता हूँ  ,
कभी तेरी यादो को याद करता हूँ ,
मेरे आँखों की नमी की कसम ,
हर बार टूटे वादों को याद करता हूँ |

तेरी याद आती है

तेरी याद आती है,
तो कदम बहक जाती है,
जाना कहीं होता है,

चली कहीं और जाती है |

 तेरी याद आती है,
तो नींदे बहक जाती है,
तेरे साथ चला जाता हूँ,
रातें छुट जाती है |

Thursday, October 20, 2011

अपना नसीब

यूँ हर किसी से मुह मोड़ा नहीं करते,
दर्द दिल में हो तो छुपाया नहीं करते,
सब अपने अपने नसीब की बात है,
वरना हर किसी को आजमाया नहीं करते


Tuesday, November 2, 2010

मेरी सबसे बड़ी भूल

अक्सर वो मेरे जज्बातों से खेलते है,
सायद ये उनका पसंदीदा खेल है,
जूनून की हदें पार कर चाहते है उसको,
लगता है यही मेरी सबसे बड़ी भूल है |

Thursday, October 21, 2010

जब हमे दर्द हुआ

हमने उनको गले लगा कर,
उनके दर्द को अपना बना लिया,
जब हमे दर्द हुआ,
हम बाहें फेलाए खड़े रहे,
और उन्होंने ख़त्म हो गया जज्बात कह दिया|