Tuesday, January 17, 2012

मोहाब्बत

मोहाब्बत  कोई  चिंगारी  नहीं,
 जो बुझ जाये हवा के एक झोके से,

मोहाब्बत कोई रास्ता नहीं,
जो दूर  हो जाये दूरियों से, 

मोहाब्बत  कोई  मौसम  नहीं,
जो बदल जाये महिना बदलने से,

मोहाब्बत  कोई  धागा  नहीं,
जो टूट जाये तोड़ने से,

मोहाब्बत कोई बजी नहीं,
जो हारी या जीती जाये यारो की यारी से |  

मोहाब्बत   "


मोहाब्बत तो एक एहसास है,
जो मर कर भी जिन्दा रहती है,

दूर हो कर भी पास होती है,
बस हर पल साथ होती है,

मोहब्बत इबादत होती है,
किसी को याद करने की आदत होती है,


मोहब्बत एक नसा होती है,
हर किसी को नसे में रखती 
किसी की अदा होती है,

मोहब्बत एक पागलपन  है,
किसी की सादगी मेरा दीवानापन है |


   

प्यार कभी माँगा नहीं जाता

प्यार  कभी  माँगा  नहीं  जाता,
दर्द-ए-दिल  बताया  नहीं  जाता,
ये  तो  एहसास  की  एक  डोर  है,
जो  मुह  से  बयां  किया  नहीं  जाता |

चेहरे  देख  अब  बात  किया  नहीं  जाता,
अपने  आंशुओ  को  दिखाया  नहीं  जाता,
क्या पता कब कौन जल जाये हमारी मोहाब्बत से ,
अब आँखों ही आँखों में इशारा किया नहीं जाता | 

कोई तुमसा हसीं नहीं


कोई तुमसा हसीं चेहरा,
अब नजर नहीं आता,
हो चाहे वो तुमसे जयादा खुबसूरत,
पर वो पसंद नहीं आता | 

आँखों की बनावट एक समान मिल जाये ,
पर वो तिरछी निगाहें नहीं मिलती,
नसा  चाहे उसकी आँखों में जितना  हो,
फिर  भी  असर  नहीं करती  | 

Friday, December 16, 2011

तेरे इश्क ने मुझको जीना सिखा दिया


It's my painting
तेरे इश्क ने मुझको जीना सिखा दिया ,
राह मुस्किल थी पर चलना सिखा दिया |

कांटो भरी राह थी पर तेरे लिए चलना पड़ा ,
तेरे साथ ने इस राह को आसान बना दिया |

तेरे प्यार में मै इस कदर दीवाना हुआ ,
की तेरे सिवा मैंने सुब कुछ भुला दिया |

सुना था ज़िन्दगी का दूसरा नाम मोहब्बत है ,
और तेरे साथ ने ये एहसास करा दिया |

लाख मुश्किले आई मेरे रहो में ,
फिर भी तेरे विश्वास को ना डगमगाने दिया |

ज़माने की नज़र से बचा कर रखा तुझको ,
तेरे लिए अपनी मोहब्बत .. ज़माने से छुपा दिया |

फरमान कोई येशा सुना दे

फरमान कोई येशा सुना दे, 
निकल जाऊं मै तेरी जंजीरों से,
उलझ सी गई ज़िन्दगी मेरी, 
तेरे अनकहे सवालो से |

Friday, December 9, 2011

याद करता हूँ तुमहें

कभी तेरी वफ़ा को याद करता हूँ ,
कभी तेरी अदा को याद करता हूँ ,
टूटे हुए इस दिल की कसम ,
हर बार एक बेवफा को याद करता हूँ |

कभी तेरी मुस्कान को याद करता हूँ ,
कभी तेरी पहचान को याद करता हूँ ,
मेरी ज़िन्दगी की तन्हाइयों की कसम ,
हर बार एक अंजान को याद करता हूँ |

कभी तेरी जुल्फों को याद करता हूँ ,
कभी तेरी नगमो को याद करता हूँ ,
आप के साथ गुजरे हर पल की कसम ,
 हर बार तेरी कसमो को याद करता हूँ |

कभी तेरी बातो को याद करता हूँ  ,
कभी तेरी यादो को याद करता हूँ ,
मेरे आँखों की नमी की कसम ,
हर बार टूटे वादों को याद करता हूँ |

तेरी याद आती है

तेरी याद आती है,
तो कदम बहक जाती है,
जाना कहीं होता है,

चली कहीं और जाती है |

 तेरी याद आती है,
तो नींदे बहक जाती है,
तेरे साथ चला जाता हूँ,
रातें छुट जाती है |